रोज वैली चिटफंड मामले में तृणमूल कांग्रेस के तापस पॉल गिरफ्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने तृममूल कांग्रेस के सांसद तापस पॉल को रोज वैली चिट फंड मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे चार घंटे पूछताछ की थी।
सीबीआई ने पहले इन्हें समन जारी किया था, टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय को भी यह समन जारी किया था। इसी समन के तहत शुक्रवार को उनसे पुछताछ की गई।
इसे भी पढ़ें- बिहार: बक्सर जेल से फरार हुए 5 कुख्यात कैदी, पुलिस तलाश में जुटी
बताया जा रहा है कि पुछताछ में जांच एजेंसी तपस पॉल के जवाबों से संतुष्ट नहीं थी।
गौरतलब है कि ईडी ने इस घोटाले में 1250 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी।
इनपर आरोप है कि इस घोटाले के तहत पश्चिम बंगाल और ओडिशा के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
आपको बता दें, रोज वैली एक कंपनी है जो कई राज्यों में चिटफंड का काम करती है। इसी मामले पर कंपनी पर निवेशकों के कई हजार करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में एक आरोपपत्र भी दाखिल किया है। जिसमें कंपनी के चेयरमैन गौतम कुंडू समेत कई अधिकारियों को आरोपी बनाया गया।
