Kumbh 2019

3.5 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा इस बार का विश्व कप फुटबॉल

Medhajnews 22 Dec 18 , 06:01:38 Governance

रूस में इस साल हुए फीफा विश्व कप को टीवी या फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करीब 3.5 अरब से अधिक लोगों ने देखा। फीफा ने आज यह जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टूनार्मेंट का आधिकारिक प्रसारण करने वाले चैनल ने दर्शकों से हासिल आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस साल 15 जून से 15 जुलाई तक हुए फीफा विश्व कप को रिकॉर्ड 3.572 अरब लोगों ने देखा। वैश्विक स्तर पर टीवी पर कम से कम एक मिनट का कवरेज देखने वाले लोगों की संख्या 3.262 अरब रही और करीब 30.97 करोड़ जनता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विश्व कप का लुत्फ उठाया।



फ्रांस vs क्रोएशिया के बीच हुआ फाइनल मैच सबसे अधिक लोगों ने देखा

फ्रांस और क्रोएशिया के बीच हुए फाइनल मैच के कम से कम एक मिनट के कवरेज को 1.12 अरब लोगों ने देखा। टीवी पर 88.437 करोड़ जबकि डिजिटल माध्यम के जरिए 23.182 करोड़ लोगों ने फाइनल मुकाबला देखा। यह रिपोर्ट पूरे विश्व के बाजार में मौजूद आधिकारिक टीवी लेखा परीक्षा एजेंसियों द्वारा एकत्र की गई शेड्यूलिंग और ऑडियंस के आंकड़ों पर आधारित है। इससे यह भी जानकारी मिली कि पिछले विश्व कप की तुलना में इस बार लोगों ने अधिक समय तक टीवी पर टूनार्मेंट को देखा।





रूस में हुए फीफा विश्व कप को कम से कम तीन मिनट के लिए 3.04 अरब लोगों ने देखा जोकि 2014 में ब्राजील में हुए टूनार्मेंट से 10.9 प्रतिशत अधिक है। कम से कम 30 मिनट तक टूनार्मेंट की कवरेज को देखने वाले लोगों की संख्या 1.95 अरब से बढ़कर 2.49 अरब हुई। फीफा के कमर्शियल ऑफिसर फिलिप ले फ्लोच ने कहा, 'हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई है कि मैच को अधिक समय तक देखने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे यह जाहिर होता है कि हम प्रशंसकों को अपेक्षा अनुसार चीजें दे रहे हैं। साथ यह भी देखना रोचक रहा कि दुनिया के हर कोने में फुटबाल देखने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।'


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”