डिजिधन मेलाः पीएम मोदी ने BHIM ऐप लांच किया! अब अंगूठा बनेगा बैंक - मोदी

मेधज न्यूज़  |  Governance  |  30 Dec 16,21:59:49  |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित डिजिधन मेले में BHIM ऐप लांच किया। पीएम मोदी ने ऐप की मदद से खाधी ग्रामोद्योग के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चार लकी ग्राहकों को भी सम्मानित किया।

इसे भी पढ़े - पीएम मोदी द्वारा लांच किए गए BHIM ऐप की खासियत!..

इस अवसर पर पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बताया कि आने वाले वक्त में आपका अंगूठा ही आपका बैंक बनेगा। पीएम मोदी ने बताया कि, संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर के नाम पर ऐप का नाम BHIM रखा गया है। पीएम ने बताया कि 100 दिन में 340 करोड़ रूपए का ईनाम दिया जाएगा। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि, वह दिन दूर नहीं जब सारा कारोबार BHIM ऐप द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर के जयंती के अवसर मेगा ड्रा निकाला जाएगा और करोड़ो रूपए बांटे जाएंगे।

इसे भी पढ़े - पीएम मोदी ने BHIM ऐप किया लांच! इस दौरान #PmModi द्वारा कही गई बड़ी बातें......

पीएम मोदी ने कहा कि, पहले अंगूठा लगाने वाले को अनपढ़ कहा जाता था, लेकिन अब आपका अंगूठा ही पहचान बनेगा। पीएम मोदी ने बताया कि BHIM ऐप बिना इंटरनेट काम करेगा। पीएम ने बताया कि देश में 100 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। पीएम मोदी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में भारत ने क्रांति लाई। मोदी ने कहा कि, निशारावादी लोगों के लिए कोई अवसर नहीं है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों को लगता है कि ये मोदी ई पेमेंट कुछ नया लाया। पीएम मोदी ने कहा कि निराशावादी लोगों के लिए मेरे पास कोई अवसर नहीं है। जबकि अाशावादी लोगों के पास मेरे पास बहुत अवसर है।

तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि, यह गरीबों को शक्तिशाली बनाता है।