सपा के दो टूकड़े: मुलायम ने अखिलेश को निकाला पार्टी से बाहर, अखिलेश आज करेंगे समथर्कों संग अहम बैठक!

मेधज न्यूज  |  Governance  |  31 Dec 16,15:08:04  |  

30 दिसंबर शुक्रवार का दिन उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी ‘समाजवादी पार्टी’ इतिहास का सबसे बड़ा सियासी घमासान वाला दिन रहा। टिकट बटवारे की मुतभेड़ इतनी बढ़ गई कि साल के अंत का यह पार्टी दो टुकड़ो में टूट गई। पार्टी सुप्रीम मुलायम सिंह यादव ने बेटे व यूपी के मुख्यमंत्री को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया। उनके साथ रामगोपाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

मुलायम सिंह यादव ने बेहद सख्ती से कहा कि अखिलेश और रामगोपाल ने पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा दिया है और अब इसे और नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- मुलायम का पुत्र प्रेम जगा! कहा कि अखिलेश हुए गुटबाजी के शिकार! रामगोपाल आउट

इस खबर को सुनते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल-सा मच गया। अखिलेश के समर्थक सड़को पर निकल गए और समर्थन में नारे लगाना लगे। आज इसी को लेकर अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक बुलाई है। कुछ ही देर में वह पार्टी नेताओं व कार्यताओं के संग बैठक करेंगे।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें, तो मुलायम सिंह का यह फैसले पार्टी को नुकसान देने वाला है। वहीं खबरें यह भी है कि अखिलेश यादव खुद की पार्टी बनाएंगे।