विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा POK भारत का हिस्सा
मोदी 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर विदेश मंत्रालय की उपब्धियां गिना रहे जयशंकर(S. Jayshankar) ने पाकिस्तान(Pakistan) को एक यूनिक चैलेंज बताया। उन्होंने कहा, हमें एक पड़ोसी देश से यूनिक चैलेंज मिलता है और यह तबतक जारी रहेगा जबतक वह देश एक सामान्य पड़ोसी नहीं बन जाता है और सीमा पार आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता है। उन्होंने कहा, पाक अधिकृत कश्मीर(POK) वैधानिक रूप से भारत का हिस्सा है। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वह भी भारत के अधिकार क्षेत्र में आ जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने अपने मंत्रालय के कामकाज के 100 दिनों की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लक्ष्यों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की है।

अब भारत को कोई नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता
विदेश मंत्री ने कहा, ‘भारत की आवाज अब वैश्विक मंच पर कहीं अधिक सुनी जा रही, चाहे वह जी 20 हो या जलवायु सम्मेलन हो।’ उन्होंने कहा कि सरकार के पहले 100 दिनों के कार्यकाल में ‘पड़ोस प्रथम’ को मजबूती से आगे बढ़ाया गया और खास तौर पर सम्पर्क एवं वाणिज्य पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने पड़ोस में मालदीव, श्रीलंका, भूटान जैसे देशों की यात्रा की।
घरेलू और विदेशी नीति के बीच बहुत मजबूत संबंध
विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले 100 दिन के कार्यकार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'घरेलू और विदेशी नीति के बीच बहुत मजबूत संबंध है। हमारे राष्ट्रीय नीति लक्ष्यों और विदेश नीति के लक्ष्यों के बीच का संबंध मजबूत हो गया है। विदेश नीति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, प्रवासी आगे हैं और कई मायनों में हमारी विदेश नीति का एक अनूठा पहलू हैं। अमेरिका में भारती-अमेरिकी समुदाय की ओर से होने वाला बड़ा प्रवासी सम्मेलन इसके महत्व को प्रदर्शित करेगा।
पाकिस्तान के साथ एक ही मुद्दा
जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारा एक ही मुद्दा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन दे रहा है और अपनी इस नीति में बदलाव नहीं कर रहा है। पाकिस्तान खुलेआम अपने देश में पड़ोसी देशों के खिलाफ आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। जबतक वह आतंक को खत्म नहीं करता, कोई बात नहीं होगी।





























