बर्थडे बॉय अक्षय कुमार ने ट्वीट किया अपनी आने वाली फिल्म का टीज़र
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगता है खिलाडी कुमार अपने काम को लेकर दीवाने है तभी तो वह अपने जन्मदिन पर भी काम का ही ज़िक्र करते नज़र आ रहे है। उनका ट्विटर से ज़्यादातर उनके काम से जुड़े ही ट्वीट्स आते है। वही दूसरी और हम और आप जैसे लोग पता नहीं क्या क्या सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इस बार भी उन्होंने अपने ट्वीटर का इस्तेमाल फैंस को शुक्रिया करने और अपने काम को प्रमोट करने के लिए यूज़ किया है। अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपकमिंग फिल्म का टीजर शेयर किया है। खास बात ये है कि पहली बार एक्टर एक ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार यशराज प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'पृथ्वी राज चौहान (Prithviraj Chauhan)' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अक्षय कुमार ने ना केवल फिल्म का टीजर पोस्ट किया, इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म की रिलीजिंग डेट भी बता दी। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Dr. Chandraprakash Dwivedi) के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को यशराज फिल्मस (Yashraj Films) के बैनर तले बनाया जा रहा है।
Elated to share about my 1st historical film on my birthday!Humbled to have the opportunity to play a hero I look up to for his valor & values- Samrat Prithviraj Chauhan in one of my biggest films #Prithviraj.
Producer @yrf,director #DrChandraprakashDwivedi, releasing Diwali 2020 pic.twitter.com/Q2nD5KE3KR
अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'अपने बर्थडे पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताते हुए में काफी एक्साइटेड हूं। अपनी वीरता और मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने के लिए मुझे जो मौका मिला है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं. 'पृथ्वीराज' मेरी अब तक की सभी बड़ी फिल्मों में से एक होगी।'


