ब्रायन लारा मुंबई के अस्पताल में भर्ती
वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रायन लारा को मंगलवार को मुंबई के परेल में ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया | लारा अस्पताल में भर्ती क्यों किया गया इसे लेकर हॉस्पिटल पदाधिकारियों ने तो कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें भर्ती कराया गया है | लारा को करीब 12:30 मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया | सूत्रों ने बताया कि जिस वक्त उन्हें दर्द का अनुभव हुआ वे पास के एक होटल में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे | लारा इन दिनों स्टार स्पोर्ट्स पर वर्ल्ड कप की कमेंट्री कर रहे हैं, जिसके लिए वे मुंबई में हैं | ब्रायन लारा की गिनती अपने वक्त के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है | ब्रायन लारा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में 400 रन बनाए हैं, इसके साथ ही एक पारी में 500 रन बनाने का कीर्तिमान भी उनके नाम है | 50 वर्षीय लारा ने 1990 से 2007 के बीच 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेले |



