सुहाना खान की डेब्यू पिक्चर का पोस्टर हुआ लांच
Medhaj News 7 Aug 19,21:39:13 Entertainment
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं, फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है। सुहाना खान यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। सुहाना खान अपने पापा की तरह ही एक्टिंग करियर में नाम कमाना चाहती हैं, इसका खुलासा खुद उनके पिता शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया था।
19 साल की सुहाना खान अपनी क्लास द्वारा बनाई जा रही शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part Of Blue)' में लीड किरदार निभाती नजर आएंगीं. उनकी इस फिल्म का पोस्टर उनके क्लासमेट थ्योडोर जिमीनो ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. सुहाना की डेब्यू फिल्म के पोस्टर को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है।


