वायरल हो रही करीना और उनके बेटे की तस्वीर है बिल्कुल ‘फेक’!
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कल मंगलवार मुंबई में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमुर रखा गया है। इस खबर के मिलते ही करीना व सैफ के फैन्स फुले नहीं समा रहे हैं।
कल से एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल हो रही है, जिसपर दावा किया जा रहा है कि यह करीना व उनके बेटे की पहली तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है कि यह करीना कपूर की और उनके बेटे की पहली तस्वीर है। फैन्स इस तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
लेकिन.. जो यह तस्वीर इतनी शेयर की जा रही है यह बिल्कुल ‘फेक’ है। जी हां, एक चैनल को दिए बयान में करीना के पीआर ने बताया कि इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है।
यह तस्वीर एडिट की हुई है।

आपको बता दें, यह कोई पहली तस्वीर नहीं है करीना और उनके बच्चे की जो वायरल हो रही है। इससे पहले जब करीना ने बच्चे को जन्म भी नहीं दिया था, तब भी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही थी, जिसमें करीना व सैफ एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की पड़ताल के बाद पता चला कि यह तस्वीर भी ‘फेक’ है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...