राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आयुष्मान खुराना बनें बेस्ट एक्टर
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा हो चुकी है। यह इवेंट शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। साल 2018 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों में से आयुष्मान खुराना(Ayushman Khurana) की फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) को बेस्ट हिंद फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म आयुष्मान के साथ, राधिका आप्टे (Radhika Apte)और तब्बू (Tabbu) लीड रोल में थे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के 'घूमर' गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। इस गाने को ज्योति ने कोरियोग्राफ किया था।
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
- स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा
- बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
- बेस्ट गुजराती फिल्म: रेवा
- बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार- स्वानंद किरकिरे ,चुम्बक (मराठी) के लिए
- बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद
- बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती
- गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा
- बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता
- बेस्ट तमिल फिल्म- बारम
- बेस्ट बंगाली फिल्म - एक जे छीलो राजा
- बेस्ट कोरियोग्राफर: पद्मावात के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर
- बेस्ट फिल्म - अंधाधुन
- बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
- बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
- बेस्ट मेकअप - रंजीत
- सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन
- बेस्ट एक्टर(Best Actor)- आयुष्मान खुराना (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड- आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता
- बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म(Best Entertainment Film)-- बधाई हो
- बेस्ट एक्ट्रेस(Best Actress)- कीर्ति सुरेश, महानती (तेलुगू फिल्म)
आपको बता दें कि बता दें कि इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान लोकसभा चुनावों की वजह से देरी से किया गया है। पहले पुरस्कारों का ऐलान मार्च-अप्रैल में हो जाता था और फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 3 मई को किया जाता था, लेकिन इस बार यह परंपरा से अलग हुआ है।

