अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरों पर बोले अरबाज खान
मई 2017 में एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान का उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट में इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ रही नजदीकियों को बताया गया था। हाल ही में जूम टीवी से बातचीत के दौरान अरबाज खान ने तलाक को लेकर बात की।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें जोराें पर हैं। मलाइका ने जब पिछले साल अरबाज खान से तलाक लिया था तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें थीं । रिपोर्ट्स तो ये भी थीं कि मलाइका के अफेयर की वजह से ही अरबाज ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया था ।

इस दौरान अरबाज ने कहा कि लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सी चीजें अपनी जिंदगी में करते हैं। हमें ये विश्वास होना चाहिए कि हम अपने रिश्ते को निभा लेंगे। उन्होंने कहा कि इंसान हमेशा ज्यादा पाने की कोशिश करता है। हम परफेक्शन पाना चाहते हैं। इसको बनाए रखने के लिए हमें हर दिन मेहनत करनी होती है। अरबाज ने कहा कि ठीक यही रिलेशनशिप में भी होता है।
अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा की अगले साल शादी की खबरें
मैंने 21 साल तक ट्राय किया है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया। ज्यादातर लोग तो यह भी ट्राय नहीं करते।मलाइका और अर्जुन अगले साल यानी 2019 में शादी कर सकते हैं । पिछले कुछ दिनों से दोनों को साथ देखा जा रहा है । मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का एक बेटा अरहान भी है ।


