निक जोनस ने प्रियंका को गिफ्ट किया स्पेशल मैंशन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित वेडिंग में से एक थी. | दोनों स्टार्स ने जोधुपर में 2 से 5 दिसंबर के बीच को हिंदू परंपरा और क्रिश्चयन रिवाज के मुताबिक शादी रचाई | शादी के बाद प्रियंका अपने वर्क शेड्यूल के हिसाब से इंडिया और अमेरिका का टूर करती रहती हैं | लेकिन लॉस एंजिल्स में प्रियंका के रहने के लिए निक जोनस ने खास इंतजाम किए हैं | पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजिल्स में एक मैंशन बनवाया है |
इस मैंशन को निक ने प्रियंका को शादी का पहले गिफ्ट दिया है रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर (तकरीबन 46 करोड़ रुपये) है | इस मैंशन में एक बड़ा स्वीमिंगपूल और 5 बेडरूम हैं | सबसे खास है इसकी टेरिस, जिसमें वुडन वर्क किया गया है | प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों पीसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी व्यस्त हैं | इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ आने वाली स्काई इज पिंक टॉप लिस्ट में हैं |