ईरान की अमेरिका को धमकी के बाद भारत ने लिया ये बड़ा फैसला
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सलाह के बाद सभी भारतीय एयरलाइंस ने ईरान के प्रभावित एयरस्पेस से विमान न उड़ाने का फैसला लिया है | इन उड़ानों के रूट फिर से निर्धारित किए जाएंगे | ईरानी सेना के एक जनरल की अमेरिका को दी गई एक धमकी के बाद ये फैसला लिया गया है | जिस इलाके में उड़ान न भरने का फैसला लिया गया है वहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है | इतिहाद एयरवेज ने इसके बाद ईरानी एयरस्पेस में होमुर्ज और ओमान की खाड़ी के ऊपर परिचालन बंद कर दिया है और आगे के नोटिस तक अबु धाबी और कई वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेगा | इतिहाद एयरवेज ने बताया कि ईरान के एयरस्पेस में अमेरिकी विमानों के प्रवेश पर रोक के अमेरिका के निर्णय के बाद इतिहाद एयरवेज लिए यूएई जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी और अन्य यूएई एयरलाइनों के साथ मिलकर परामर्श किया |
ईरान की ओर से अमेरिका के मानवरहित ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है | इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है | वहीं ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि इस्लामी गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से क्षेत्र में अमेरिकी हितों को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे | अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि ईरान को 'सैन्य बल के साथ' कूटनीति का जवाब देने का कोई अधिकार नहीं है | ईरान के अमेरिकी सैन्य ड्रोन को गिराए जाने के एक दिन बाद अमेरिका का यह बयान आया | ईरान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने सऊदी अरब में पत्रकारों से कहा - हमारी कूटनीति ईरान को सैन्य बल के साथ जवाब देने का अधिकार नहीं देती है |



