Headline


फाइव स्टार होटल में 'महा महंगे' केले वाला मामला

Medhaj News 24 Jul 19,23:44:20 e-Suvidha

फाइव स्टार होटल में 'महा महंगे' केले वाला मामला अभी तक सोशल मीडिया पर ठंडा नहीं हुआ है | राहुल की इस वीडियो पर अभी तक कमेंट बाजी, ट्वीट-रीट्वीट का सिलसिला चल रहा है | कुछ यूजर होटल पर सवाल कर रहे हैं | तो कुछ लोग उल्टे राहुल पर ही सवाल उठा रहे हैं | माहीधर नायडू नाम के एक यूजर ने लिखा, JW Marriot क्या आप अपने मेहमानों से गलत GST चार्ज कर इस तरह ट्रीट करते हैं? मुझे लगता है कि इसी तरह अपने कस्टमर से धोखा कर आपने करोड़ों रुपए कमा लिए होंगे | यह दिन के उजाले में होने वाली लूट मार है | हिमांशू जैन ने लिखा, राहुल जी अगर आप फाइव स्टार होटल का खर्च नहीं उठा सकते तो वहां ठहरा भी मत कीजिए | डॉक्टर रवि मेहता ने लिखा, आप एक महंगे होटल चेन के सबसे लग्जरी कमरे में रह रहे हैं और फिर केले के लिए ली जाने वाली कीमत के लिए रो रहे हैं | क्या एक रात के लिए 25 हजार रुपए चुकाना जायज है? जबकि ये देश के कई लोगों की महीने की सैलरी से दोगुनी कीमत है | वो आपसे पैसे लेते हैं क्योंकि आप पैसे देते हैं | वेंकटेश ने लिखा, सर हमें थिएटर्स में पॉपकॉर्न खरीदते हुए भी यही फीलिंग आती है | बता दें कि राहुल फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं | वह वहां के JW Mariott होटल में रुके हैं | होटल में हुए इस एक्सपीरियंस की जानकारी राहुल ने ट्विटर पर शेयर की | राहुल ने लिखा, इस पर यकीन करने के लिए आपको इसे देखना होगा | कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? JW Mariott chandigarh वालों से पूछिए | वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि वह जिम में वर्क आउट कर रहे थे | इस दौरान उन्होंने दो केले ऑर्डर किए | उनका किया गया ऑर्डर तो सर्व हो गया | लेकिन उसके बाद जो बिल आया वह हैरान करने वाला था | होटल ने दो केलों के लिए राहुल को 442 रुपए का बिल थमाया था |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया