Headline



कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Medhaj News 30 Sep 19,16:12:42 e-Suvidha

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2019) के लिए रविवार को कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) बोकर से चुनाव लड़ेंगे। नितिन राउत को पार्टी ने नागपुर उत्तर और परिणीति शिंदे (Pariniti Shinde) को सोलापुर सेंट्रल से चुनाव मैदान में उतारा है. इसके अलावा, विश्वजीत कदम पलूस कडेगांव से जबकि अमित विलासराव देशमुख लातूर शहर से किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिए जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।





इधर, शिवसेना ने अपने कई उम्मीदवारों को ए. बी फार्म थमा दिए हैं। हालांकि, बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। कोल्हापूर जिले के 8 सीटों के उम्मीदवारों को शिवसेना ने एबी फॉर्म दिए है। सूत्रों के मुताबिक, कागल से संजयबाब घाटगे, चंदगड से संग्रामसिंह कुपेकर, अन्य 6 वर्तमान विधायकों को फिर से उम्मीदवारी दी गई है।





बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी। लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ