Google ने अपने कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की
गूगल ने कहीं ना कहीं अपने कर्मचारियों को ये बता दिया है कि गूगल कंपनी के लिए काम करना एक जिम्मेदारी की तरह है | ब्लॉग पोस्ट में आगे लिखा गया है, 'गूगल के साथ काम करना का मौका कई चैलेंज के साथ आता है | दुनियाभर में करोड़ों लोग गूगल पर क्वॉलिटी, भरोसेमंद जानकारी के लिए भरोसा करते हैं | गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है | बाकी चीज़ो के साथ इस लिस्ट में ये भी बताया गया है उनके कर्मचारी ऑफिस में क्या नहीं कर सकते हैं | गूगल ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि गूगल के कर्मचारी ऑफिस में राजनीति और लेटेस्ट न्यूज़ पर बहस नहीं कर सकते हैं |
गाइडलाइंस में लिखा गया कि कर्मचारी वह काम करें, जिसके लिए हमने उन्हें भर्ती किया, हम नहीं चाहते कि वह गैरजरूरी मुद्दों को लेकर बहस करके समय बर्बाद करें | गूगल का कहना है कि कर्मचारियों के बीच हुई बहस से उनकी टिप्पणी सार्वजनिक होगी, जिससे कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है और इसका गलत असर पड़ेगा | इसलिए यह ज़रूरी है कि हम लोगों के विश्वास का सम्मान करें और हमारे प्रोडक्ट और सर्विसेज़ की अखंडता को बनाए रखें | गूगल का कहना है कि कर्मचारियों को ट्रोलिंग के प्रति सचेत रहने की ज़रुरत है | गूगल ने लिखा - किसी को ट्रोल ना करें, ना नाम लें या ना किसी ऐसे विज्ञापन का हिस्सा बने जो किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए किया गया हो या निशाना बना रहा हो | गूगल की गाइडलाइन में ये बदलाव एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर के किए दावे के बाद किया गया है, जिसने गूगल पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया था |



