Headline


कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव मिला

Medhaj News 31 Jul 19 , 06:01:39 Business & Economy

कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव बुधवार को नेत्रवती नदी किनारे पर मिला है | वी. जी. सिद्धार्थ कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु जाने के दौरान रास्ते से सोमवार रात से लापता थे | वहीं उनके द्वारा कथित रूप से लिखे एक पत्र में कहा गया है कि उन पर कर्जदाताओं का ‘भारी दबाव' था | सिद्धार्थ का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), तटरक्षक, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग एवं तटीय पुलिस की टीमों ने उस पुल के नीचे नेत्रावती नदी के पानी में तलाश की जहां 60 वर्षीय सिद्धार्थ को आखिरी बार देखा गया था | पुलिस के अनुसार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ को दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रावती नदी के पुल के पास सोमवार रात देखा गया था | स्थानीय मछुआरे भी अपनी नौकाओं के साथ तलाश अभियान में शामिल किए गए थे | सिद्धार्थ सोमवार की दोपहर बेंगलुरु से हासन जिले के सक्लेशपुर के लिए निकले थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने कार चालक से मंगलुरु चलने को कहा | पुलिस ने बताया कि नेत्रावती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं | दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने बताया - उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा | जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई |





मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा - तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है | हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने फोन पर किससे बात की थी | पुलिस ने कहा कि कार चालक से पूछताछ की जा रही है | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने कहा कि सिद्धार्थ का लापता होना उन्हें ‘‘अत्यंत संदिग्ध'' लगता है और इस मामले की जांच होनी चाहिये | उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ द्वारा कथित तौर पर लिखा गया पत्र, जो इस समय सोशल मीडिया में ‘घूम रहा है', वह शनिवार 27 जुलाई का है और उन्हें रविवार को उनका फोन आया था और उन्होंने पूछा था कि क्या वे मिल सकते हैं. शिवकुमार ने ट्वीट करके कहा, ‘यह अविश्वसनीय है कि उनके जैसा एक हिम्मती आदमी ऐसा कदम उठायेगा.' उन्होंने कहा कि वह दशकों से सिद्धार्थ और उनके परिजन को करीब से जानते हैं | उन्होंने कहा - हालांकि, मुझे समझ में आया है कि (सिद्धार्थ का लापता होना) पूरी तरह से संदिग्ध है और इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिये |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl