सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर (Trade War) खत्म होने की खबरों के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने (Gold Price Today) की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है | इसी का असर घरेलू स्तर पर भी देखने को मिला है | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने (Gold Spot Price in Delhi) की कीमतें 149 रुपये गिर गई है | साथ ही, चांदी (Silver Price Today) के दामों में भी तेज गिरावट दर्ज हुई है | शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी 473 रुपये तक सस्ती हो गई है | एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर (Trade War) खत्म हो गई तो शेयर बाजार में तेजी आएगी |
लिहाजा लोगों का रुझान सोने की ओर से कम हो जाएगा | ऐसे में सोने की कीमतें तेजी से गिर सकती है | शुक्रवार को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतें 39024 रुपये से गिरकर 38,875 रुपये पर आ गई है | शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है | एक किलोग्राम चांदी के दाम 45,848 रुपये से गिरकर 45,375 रुपये पर आ गए है | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 3 महीने के निचले स्तर 1445.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है | एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी से सोने की कीमतों पर दबाव है |


