DRDO ने हवा से हवा में हमला करने में सक्षम मिसाइल का सफल परीक्षण किया
DRDO लगातार भारत की तीनों सेना के लिए नए-नए उपकरण तैयार करने में जुटा है। 17 सितंबर को डीआरडीओ ने मानवरहित विमान (UAV) कर्नाटक (Karnataka) का परीक्षण किया था, हालांकि यह हादसे का शिकार हो गया था। इस मानवरहित विमान को चित्रदुर्ग टेस्ट रेंज से उड़ाया गया था। 17 किमी. दूर एयरक्राफ्ट के सिस्टम में कुछ खराबी आ गई और वह खेतों में क्रैश हो गया। आज DRDO ने भारतीय एयरफोर्स के लिए एक कारगर मिसाइल (Missile) का निर्माण किया है। अच्छी बात यह है कि यह मिसाइल (Missile) परीक्षण में सफल रहा है। यह मिसाइल (Missile) हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। पश्चिम बंगाल एयर बेस से सोमवार को सुखोई-30एमकेआई (Su-30MKI) लड़ाकू विमान से इस मिसाइल (Missile) का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल (Missile) ने अचूक निशाना लगाकर अपनी क्षमता को साबित किया।
#WATCH Defence Research & Development Organization (DRDO) yesterday successfully test fired the Astra, air to air missile with a range of over 70 kms. The missile was test fired from a Su-30MKI combat aircraft that took off from an air base in West Bengal. pic.twitter.com/HraxJLGmmj
अच्छी बात यह है कि यह मिसाइल (Missile) पूर्ण रूप से स्वदेशी है। इस मिसाइल (Missile) की खासियत यह है कि यह 70 किलोमीटर दूर तक दुश्मन को मार गिराने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान इस मिसाइल (Missile) ने हवा में तैर रहे लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। इस मिसाइल (Missile) को मिराज 2000एच, मिग 29, सी हैरियर, मिग 21 और सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमानों से भी लांच किया जा सकता है।





