तेजस एक्सप्रेस से चलने वालों को मिलेंगी ये VIP सुविधाएं
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन (India's First Private Train) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) जल्द ही लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने जा रही है | इसी मामले को लेकर IRCTC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले वेटिंग टिकट कैंसल (Train Ticket Cancel) करने पर 25 रुपये और आंशिक तौर पर कंफर्म टिकटों की वापसी चार्ट बनने के बाद और ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक की जाएगी तो किसी तरह की कटौती नहीं होगी | साथ ही, उन्होंने बताया कि ट्रेन में पहली बार खास सुविधाएं मिलेंगी | इस VIP ट्रेन से चलने वाले अब होटल बुकिंग (Hotel Booking), टैक्सी और बैगेज पिकअप एंड ड्रॉप का फायदा उठा सकेंगे | इसके अलावा तेजस ट्रेन में डायनामिक फेयर व्यस्त, त्योहार, लीन सीजन के आधार पर तय होगा |
फरवरी, मार्च और अगस्त महीना लीन सीजन होगा | जिसका किराया कम होगा | IRCTC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से लोग इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे | शुरू में दो ट्रेनें चलाई जाएंगी | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर सिटिजन्स और यात्रियों का सामान घर से लेकर बोगी तक पहुंचाने की सुविधा दी जाएगी | वहीं, गंतव्य स्टेशन पहुंचने पर सामान की डिलीवरी की सुविधा भी होगी | किसी रिश्तेदार के घर जाते समय अगर मिठाई चाहिए तो वह भी आपको सीट पर मिलेगी | आपको बता दें कि इसके लिए वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करते समय सुविधा का चयन करना होगा | इसके लिए आइआरसीटीसी चार्ज वसूलेगा | लखनऊ और नई दिल्ली स्टेशनों के लाउंज में यात्रियों के कहने पर मीटिंग कराने की व्यवस्था भी की जाएगी |

नई दिल्ली पहुंचने से पहले भी चाय एवं अल्पाहार तथा वापसी यात्रा में शाम को चाय, नाश्ता और रात्रि भोजन की व्यवस्था होगी | ऑन-बोर्ड आतिथ्य सेवाएं प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष कर्मचारी देंगे | मंगलवार को छोड़कर बाकी 6 दिन चलेगी ट्रेन. 60 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी | 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किराया नहीं लगेगा | 05 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों का पूरा किराया देना होगा | यात्रियों का 25 लाख रुपये का मुफ्त बीमा होगा | आइआरसीटीसी सामान का बीमा करेगी, खो जाने पर भुगतान मिलेगा | तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को हाई क्वालिटी ड्रिंक्स सर्व की जाएंगी | खाना कंपलसरी है और उसके पैसे बुकिंग के टाइम ले लिए जाएंगे | फ्री कॉफी और चाय की वेंडिंग मशीनें भी लगी होंगी | पैसेंजर्स को वेलकम टी, ब्रेकफास्ट और स्नैक्स सर्व किए जाएंगे | यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:10 पर चलकर कानपुर सेंट्रल एवं गाजियाबाद रुकते हुए दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी | वापसी में ट्रेन शाम 4:30 बजे चलकर रात 10:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी |


