नेपाल में नहीं चलेंगे 200 ,500 और 2000 के भारतीय नोट
नेपाल ने भारतीय मुद्रा के चलन पर रोक लगा दी है | दो साल पहले भारत सरकार ने देश में नोटबंदी की थी और अब नेपाल ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है | नेपाल की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है | नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 100 रुपये से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रुपये का नोट ना रखें | यानी नेपाल में अब 100 रुपये तक के ही भारतीय नोट मान्य होंगे |
नेपाल में 200 और 500 रुपये के नोटों का नेपाल में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। नवंबर 2016 में भारत सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में अब भी पुरानी भारतीय करंसी के अरबों रुपये फंसे हुए हैं। बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को भारत सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसमें 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया गया था |
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...



