Headline


उन्नाव रेप केस मामले में यूपी पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Medhaj News 1 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

उन्नाव रेप केस की पीड़िता के सड़क एक्सीडेंट मामले में यूपी पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है | ये तीनों पुलिसकर्मी पीड़िता की सुरक्षा में लगे थे | इनमें 2 महिला और 1 पुरूष सुरक्षाकर्मी शामिल हैं | एक्सीडेंट के दिन तीनों पीड़िता की सुरक्षा में मौजूद नहीं थे | उल्‍लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता अपने वकील और दो रिश्तेदारों के साथ रायबरेली जा रही थी | इस दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी | इसमें पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, जिसमें से एक मृत महिला इस मामले की गवाह थी | उन्‍नाव रेप केस की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है | इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) रंजन गोगोई ने उन्‍नाव रेप केस और ट्रक-कार एक्‍सीडेंट मामले की जांच प्रगति रिपोर्ट सीबीआई से तलब की है | सीजेआई ने इस दौरान कहा कि उन्‍नाव रेप केस के सभी मामलों को जल्‍द ट्रांसफर किया जाएगा | सीबीआई ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक अन्य मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है | यह कार्रवाई उस लड़की के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई, जिसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया