Headline


GST काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Medhaj News 20 Sep 19 , 06:01:39 Business & Economy

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए कॉर्पोरेट टैक्स घटाने का प्रस्ताव किया है | ये घरेलू कंपनियों और नई कंपनियों के लिए है | इसको अध्यादेश के जरिए किया जाएगा | वित्त मंत्री ने कहा है कि बिना किसी छूट के इनकम टैक्स 22 फीसदी होगा | कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर भी लागू होगी | कंपनियों को अब बिना छूट के 22 फीसदी कॉर्पोरेट टैक्स देना होगा | सरचार्ज के साथ टैक्स की प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी |





आपको बता दें कि गुरुवार को भी वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बैठक की थी | इसके बाद उन्होंने MSME के कोई भी लोन मार्च 2020 तक NPA नहीं घोषित होने का ऐलान किया है | इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि NBFCs की स्थिति सुधर रही है | देश में लोन लेने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा आगे आएं | बैंक 400 जिलों में लोन मेला लगाएंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!