Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
तो 6 जनवरी के बाद खत्म हो जाएगा जियो का फ्री ऑफर? जानिए क्यों?
जियो के ग्राहकों के लिए जल्द बुरी खबर आ सकती है। दरअसल भारती एयरटेल ने ट्राई के फ्री ऑफर को चालू रखने के निर्णय के खिलाफ दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण टीडीएसएटी के समक्ष याचिका दायर की है। जिसपर 6 जनवरी को सुनवाई होनी है। अगर भारती एयरटेल केस जीत जाती है तो 6 जनवरी के बाद जियो के ग्राहकों को फ्री डाटा और फ्री कॉलिंग का ऑफर खत्म हो सकता है। एयरटेल ने कहा कि, दूरसंचार नियामक जियो के नियम के उल्लंघन को लेकर मूक दर्शक बना हुआ है।
इसे भी पढ़े - गुजरातः लोक गायक की गीतों पर उड़ाए गए 40 लाख! देखें वीडियो
बता दें, एयरटेल ने यह याचिका ट्राई के उस निर्णय के खिलाफ दायर की है, जिसमें उसने जियो को 3 दिसंबर के बाद फ्री ऑफर चालू करने की इजाजत दी थी। एयरटेल का कहना है कि, ट्राई के शुल्क आदेश आदेश का मार्च 2016 से लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। जिसकी वजह से उसे नुकसान पहुंच रहा है।
ट्राई ने याचिका पर जवाब देते हुए कहा कि, उसे निर्णय लेने के लिए 10 दिनों के वक्त की जरूरत है। ट्राई ने संकेत दिया कि इस मामले की अगली सुनवाई में वह फैसला सुना सकता है। अगली सुनवाई 6 जनवरी 2017 को होगी। उसके बाद साफ हो जाएगा कि, जियो का प्लान रहेगा या नहीं?
इसे भी पढ़े - नीति आयोग की बैठक आज! पीएम मोदी लेंगे अर्थव्यवस्था का जायजा!
गौरतलब है कि, रिलायंस जियो ने 4 सितंबर को फ्री डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा को शुरू किया था। हालांकि, इसके बाद इस प्लान को बढ़ाकर 31 मार्च 2017 तक कर दिया गया। जियो के ग्राहकों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बाकी टेलिकॉम कंपनियां चिंतित हैं। उन्हें भी मजबूरी में अपने प्लान को सस्ता करना पड़ रहा है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
