दिल्लीः डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ऑफिस में चोरों ने किया हाथ साफ!

मेधज न्यूज़  |  India  |  30 Dec 16,18:52:22  |  

दिल्ली में चोर इस कदर बेखौफ होकर घूम रहे है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, चोरों ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी नहीं बख्शा। बता दें, दिल्ली के डिप्टी सीएम का ऑफिस भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। चोरों ने गुरूवार रात को ईस्ट विनोद नगर स्थित सिसोदिया के ऑफिस में हाथ साफ कर दिया। चोरों ने ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। चोर सिसोदिया के ऑफिस से लैपटॉप, कंप्यूटर, लेटरहेड समेत कई कई सामान उठा ले गए।

इसे भी पढ़े - तेवरः मुलायम, अखिलेश और शिवपाल ने जारी किए अलग-अलग उम्मीदवारों की सूची! टूटने के कगार पर सपा

चोर इतने शातिर थे कि, उन्होंने जाते-जाते सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ लेते गए। जिसमें फुटेज रिकॉर्ड होता है। घटना के बाद पुलिस की क्राइम टीम पहुंची औऱ छानबीन में जुट गई। कल्याणपुरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। सिसोदिया का यह ऑफिस 7 कमरों का है। जिसमें रखे कंप्यूटर और लैपट

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।