राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Medhaj News 17 Dec 18 , 06:01:38 India

नई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के कुछ मिनटों के बाद ही हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (अन्नाद्रमुक) और द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) के नेता प्लाकार्ड थामे हुए सभापति के आसन के पास पहुंच गए। वे कावेरी नदी पर प्रस्तावित बांध बनाए जाने के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन हंगामे व शोरशराबे के बीच सुनाई नहीं दिया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: