MP-राजस्थान में राहुल गाँधी करेंगे CM का फैसला

medhaj news 13 Dec 18 , 06:01:38 India

पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी ने बीजेपी को मात देते हुए सत्ता में वापसी की है. हालांकि अब पार्टी को मुख्यमंत्री पद के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है. मध्य प्रदेश में जहां कमलनाथ और ज्योतिराधित्य सिंधिया सीएम पद की रेस में आगे हैं तो राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट कुर्सी की रेस में आगे बताए जा रहे हैं. दोनों ही प्रदेशों में आज मेल-मुलाकातों का दौर जारी रहा.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक दल ने आज सीएम चुनने के लिए बैठक की. विधायकों ने मुख्यमंत्री चयन करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है. राजस्थान में केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश में एके एंटनी ने भी पर्यवेक्षकों के तौर पर विधायकों के साथ बैठक में हिस्सा लिया, लेकिन सीएम कौन बने, इसका नतीजा नहीं निकल सका. राजस्थान में तो सुबह 11.30 से शुरू हुई बैठक देर शाम खत्म हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका.

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"