देश के नाम दूसरे संबोधन में मोदी ने किया यह बड़ा ऐलान!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद देश के नाम दूसरा संबोधन किया। उन्होंने कहा कि अब नए संकल्प और उमंग के साथ देश के लोग नए साल में कदम रखेंगे। बुराई के खिलाफ लोगों से सरकार का पूरा साथ दिया। सरकार और देशवासी भ्रष्टाचार के खिलाफ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं।
आपको बता दें, मोदी ने इस दूसरे संबोधन में देशवासियों को कोई बड़ा झटका नहीं दिया बल्कि नए वर्ष का तोहफा दिया है। कई बड़े ऐलान किया।
आइए जानते हैं, मोदी ने क्या दिया नए साल का तोहफा...
-2017 में घर बनाने के लिए 9 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 4 प्रतिशत की छूट और 12 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट: मोदी
-पिछले साल की तुलना में इस वर्ष रबी की बुवाई 6 प्रतिशत ज्यादा हुई है: मोदी
डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव सेंट्रल बैंक और प्राइमरी सोसायटी से जिन किसानों ने खरीफ और रबी की बुवाई के लिए कर्ज लिया था, उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी और किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी: मोदी
-अगले तीन महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को RUPAY कार्ड में बदला जाएगा: मोदी
-गर्भवती महिला के लिए देशव्यापी योजना, देश के सभी जिलों में सरकार गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पंजीकरण, डिलिवरी, टिकाकरण व पोषण के लिए 6000 रुपए की मदद सीधे खाते में दिए जाएंगे।
- वरिष्ट नागरिको को सौगात देते हुए 10 साल के लिए 7.5 लाख पर 8 प्रतिशत ब्याज का तोहफा दिया।
-मैं देश के युवा से, व्यापारी से आग्रह करता हूं कि BHIM से ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट होएं: मोदी
-आज महात्मा गांधी नहीं हैं लेकिन उनके आदर्शों के साथ अगर हम आगे बढ़ते रहेंगे तो कोई कठिनाई नहीं होगी : मोदी
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
