बर्फीली हवाओ से पारा गिरा

medhaj news 17 Dec 18 , 06:01:38 India

तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम दो और न्यूनतम एक डिग्री पारा और गिर गया। कोहरा और ठंडी पछुवा हवाओं का कहर भी बरकरार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पुरवा हवाओं ने शीतलहर को और हाड़कंपाऊ बना दिया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अधिकतम पारा 14 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक-एक डिग्री कम है। मौसम में आर्द्रता सुबह 95 फीसदी और दोपहर में 65 फीसदी रही। विजबिल्टी में भी भारी गिरावट आई। सुबह कोहरे की धुंध में चंद कदम भी दिखना दूभर हो गया।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने कोहरे व पाले की स्थिति को देखते हुए किसानों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई कर किसान फसलों को पाला से बचा सकते हैं। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो जाती है। पाले को सबसे अधिक नुकसान नर्सरी में होता है। पौधों को रात में प्लास्टिक की चादर से ढक सकते हैं। पाला पड़ने की संभावना तो फसलों पर सल्फर के 80 डब्लूडीजी पाउडर को तीन किलोग्राम एक एकड़ में छिड़काव करें।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"