तमिलनाडुः मुख्य सचिव के घर इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी
चेन्नई के अन्ना नगर में स्थित तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम उनके घर को खंगालने में लगी है। नोटबंदी के बाद तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई है। जिसमें से कई जगहों पर भारी-भरकम नए नोट जब्त किए जा चुके हैं। लेकिन किसी भी राज्य के बड़े अधिकारी के घर पर ऐसी पहली छापेमारी की गई है।
इसे भी पढ़े - नोटबंदीः टूटा पीएम मोदी के इस नेता का सब्र! 1984 के पार्टी तख्तापलट से की तुलना!
आयकर विभाग की टीम बुधवार को तड़के सुबह राव के घर पहुंच गई और सुबह 5 बजे से ही छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के 5 अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारी मुख्य सचिव और उद्योगपति शेखर रेड्डी के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रहे हैं। पिछले हफ्ते आयकर टीम ने शेखर रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस छापेमारी में आयकर टीम को शेखर रेड्डी और उनके सहयोगियों के यहां से 142 करोड़ रूपए नकद और 127 किलो सोना भी मिला था।
इसे भी पढ़े - इस चायवाले का 2 लाख उधारी है कांग्रेस!
बता दें, रेड्डी तमिलनाडु सरकार के लिए काफी काम किए हैं। उनके सरकार में बैठे लोगों से काफी करीबी संबंध हैं। यही नहीं सीएम पनीरसेल्वम से भी उनके करीबी रिश्ते बताए जाते हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...



