Headline



हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के बाद मैट को लेकर हुई छीना-झपटी

Medhaj News 22 Jun 19 , 06:01:39 India

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए समारोह के बाद कई लोग योगा मैट ही उठाकर भागने लगे | इस दौरान लोगों के बीच मैट को लेकर छीना-झपटी भी होने लगी | इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार्यक्रम के वॉलिंटियर्स लोगों से योगा मैट ले जाने से रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं | ऐसे में उनके बीच तीखी झड़प भी हो जाती है | योग दिवस के इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री मनेहर लाल खट्टर शामिल हुए थे | केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि योग विश्व के कल्याण के लिए है | इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व स्तर पर इसे लोकप्रिय बनाने के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया | शाह ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया - योग का ज्ञान पूरी दुनिया के कल्याण के लिए है और इसे पूरी दुनिया द्वारा अपनाया जा रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को एक सार्वभौमिक रूप दिया है | मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?