क्या नए नोटों की छपाई लगात जानते हैं आप?

मेधज न्यूज 21 Dec 16 , 06:01:36 India

जिन नए नोटों के लिए भारत में दंगल मचा है, क्या आप उस नोट की छपाई लागत जानते हैं। ये सवाल कभी ना कभी आपके मन में जरूर आया होगा, आखिर इन नोटों को छापने में कितना खर्चा आता है। यह पैसा छपाई के बाद आप तक पहुंचता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 500 रुपये के एक नए नोट छापने में 3.09 रुपये खर्च होते हैं, जबकि 2000 रुपये के एक नोट को छापने में कुल 3.54 रुपये खर्च होते हैं।

इसे भी पढ़ें- 5000 रुपए तक जमा कराने पर बैंक नहीं करेगा सवाल-जवाब

ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रा प्राइवेट लिमिटेड ने दी है, जो यह नोट को छापने का काम करती है। बीआरबीएनएमपीएल ने एक आरटीआई के जवाब में यह बताया कि 500 रुपये के नए नोट के एक हजार प्रति नोट छापने में उन्हें 3,090 रुपये का खर्च आता है। पुराने 500 रुपये के नोट को छापने में भी यही खर्च आता था।

वहीं 2000 के रुपये के नए नोट के एक हजार प्रति छापने में आरबीआई को 3,540 रुपये खर्च करने पड़ते हैं और बैन कर दिए गए 1000 रुपये के नोट को छापने में भी इतना ही खर्च आता था।

इसे भी पढ़ें- नए साल से बिना वीजा अब भारतीय नहीं कर सकते हांगकांग की सैर

आरबीआई जल्द ही महात्मा गांधी के तस्वीर के साथ 500 रुपये के नए नोटों की सीरीज जारी करने वाली है। नए नोटों के दोनों नंबर पैनल पर ‘आर’ लिखा होगा और इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत भी होंगे।

आपको बता दें, आरबीआई यह भी घोषणा कर चुकी है कि वो जल्द ही 50 रुपये के नए नोट भी जारी करेगी।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'