UP से बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की एक राज्यसभा सीट (Rajya Sabha Seat) पर हुए उपचुनाव (By-Election) में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं | यह सीट पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु के बाद खाली हुई थी | गौरतलब है कि इस राज्यसभा सीट पर बीते शुक्रवार को सुधांशु त्रिवेदी ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया था | उत्तर प्रदेश की इस रिक्त सीट पर उपचुनाव में किसी अन्य पार्टी ने अपनी दावेदारी नहीं की थी जिसके चलते सुधांशु त्रिवेदी की जीत पहले से तय मानी जा रही थी |
मूलत: लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले सुधांशु त्रिवेदी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी हैं | वो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और बीते कई सालों से समाचार चैनलों पर बीजेपी की तरफ से दिखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हैं | बता दें कि उत्तर प्रदेश की एक सीट के लिए जिन नामों की चर्चा थी, उसमें राज्य बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Bajpai) और मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था | साथ ही पार्टी के महासचिव अरुण सिंह और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और शाहजहांपुर से पूर्व सांसद कृष्णा राज का भी नाम चल रहा था | लेकिन पार्टी ने आखिरी समय में सुधांश त्रिवेदी का नाम आगे सबको चौंका दिया था |

