चंदे पर सवालः 20 हजार से ज्यादा चंदा पाने में #Bjp अव्वल! पार्टियों के चंदे में आई गिरावट

मेधज न्यूज़ 21 Dec 16 , 06:01:36 India

नोटबंदी के बाद से लोगों ने राजनीति दलों के चंदे को लेकर सवाल कर रहे थे। लोग पूछ रहे थे कि आखिर राजनीतिक दलों को इनकम टैक्स से छूट क्यों मिलती है। क्यों वे 20 हजार से कम के चंदे का हिसाब नहीं देते। क्यों वे पुराने नोटों को बतौर चंदा स्वीकार कर रहे हैं? इन सभी सवालों के बीच कुछ जवाब सामने आया है। जवाब भी ऐसा कि जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

इसे भी पढ़े - तमिलनाडुः मुख्य सचिव के घर इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी

बता दें, देश के 7 राष्ट्रीय दलों को 2015-16 के दौरान 20 हजार से अधिक चंदे के तौर पर 102 करोड़ रूपए मिला है। ये सारी रकम 1744 चंदे से मिले हैं। इसमें भी बीजेपी ने बाजी मारी है। कुल 613 दानदाताओं ने अकेले बीजेपी को 76 करोड़ रूपए बतौर चंदा दिए हैं।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, बीजेपी को बतौर चंदा सबसे ज्यादा राशि मिली है। बीजेपी को कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीएपीएम और टीएमसी से तीन गुना ज्यादा चंदा मिला है। कांग्रेस को बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा चंदा मिला है। कांग्रेस को कुल 20 करोड़ रूपए बतौर चंदा मिला है। चंदे का पूरा ब्यौरा पार्टियों ने चुनाव आयोग को सौंपा है।

इसे भी पढ़े - नोटबंदीः टूटा पीएम मोदी के इस नेता का सब्र! 1984 के पार्टी तख्तापलट से की तुलना!

हालांकि, कांग्रेस औऱ बीजेपी ने चुनाव आयोग को आयकर रिटर्न की जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि 20,000 से कम के चंदे की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बीएसपी ने घोषणा है कि 2015-16 के दौरान उसे 20000 से कम का चंदा नहीं मिला है। लेकिन सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि 2014-15 के मुकाबले 2015-16 मे राजनीतिक दलों को कम चंदे मिले हैं। 2014-15 में राजनीतिक दलों को कुल 630 करोड़ रूपए मिले थे। यानि की करीब 528 करोड़ रूपए की कमी आ गई। इसका मतलब यह हुआ कि राजनीतिक दलों के चंदे में 84 फीसदी का भारी गिरावट आई है।

एनसीपी का हाल इस बार कुछ ज्यादा ही बुरा रहा। एनसीपी के चंदे 98 फीसदी गिरावट आई है। इस बार उसे सिर्फ 71 लाख रूपए ही बतौर चंदा मिला।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'