Headline



आगर-मालवा में प्रशासन की बेटियों के लिए एक अनोखी पहल

Medhaj News 11 Oct 19 , 06:01:39 India

आगर-मालवा में प्रशासन की बेटियों के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिली है, जहां जिला प्रशासन की ओर से लड़कियों के छात्रावासों, स्कूलों और जिले के समस्त थानों के बाहर ''बेटी की पेटी'' लगाई गई है | आगर-मालवा के कलेक्टर संजय कुमार की पहल पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर यह नवाचार किया गया है | कलेक्टर के अनुसार कई बार लड़कियां डर के कारण अपने साथ हो रहे शोषण और परेशानियां किसी को भी बताने में हिचकिचाती हैं | हमारा उद्देश्य विशेषकर कन्याओं के छात्रावास और स्कूलों में बच्चियों के साथ हो रही परेशानियों उनके शोषण को किसी भी तरह से सामने लाकर उनकी समस्याओं का हल निकालना है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना को दूर कर सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके |





इस पहल को आगे बढ़ाते हुए पूरे जिले के थानों में भी यह पेटियां लगाई गई हैं | जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से देर शाम संदेश देकर सभी थानों में इन बेटी की पेटियों को लगवाया गया है | जिससे ऐसी शोषित महिलाएं या लड़कियां जो अपने साथ हो रहे शोषण को किसी को बताने में हिचकिचाती हैं, वे इन पेटियों में अपनी परेशानियों को लेकर पत्र लिखकर डाल सकती है | जिसे थाने के वरिष्ठ अधिकारी खोलेंगे और पीड़िताओं की परेशानियां दूर करने के प्रयास किए जाएंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?