गोकशी को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर होगी कारवाई

medhaj news 12 Dec 18 , 06:01:38 India

गोकशी को लेकर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर होगी कारवाईमथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार की रात गोकशी को लेकर घटी दो घटनाओं को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है | सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा विभाग के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ऐसे मामलों में ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर कारवाई की जाएगी |

श्रीकांत शर्मा ने कहा -कि ‘जनपद के शेरगढ़ मार्ग पर कोसीकलां एवं नौहझील क्षेत्र में घटी गोकशी से जुड़ी दो घटनाओं से सिद्ध हो रहा है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही है | लेकिन अब ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा | सरकार किसी को भी जनभावनाएं आहत करने का मौका नहीं देगी | ऐसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था बिगड़ती है | इस घटना से पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है |’उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मुझे बताया गया है कि पकड़े गए एक आरोपी के बयान पर शेरगढ़ क्षेत्र के विशम्भरा गांव निवासी इकबाल और रुद्दू को गिरफ्तार किया गया है | इनके अलावा दो अन्य आरोपी वसीम व मुब्बी को भी पुलिस ने जल्द ही धर दबोचने का भरोसा दिलाया | लेकिन, यदि आवश्यक हुआ तो सरकार इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करेगी | ’बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के बाद हिंसा भड़क उठी थी | हिंसक प्रदर्शन में एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की जान चली गयी थी |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”