एक दिन जब आएगा
Medhaj News 24 Jan 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
कई बार हमें ऐसा लगता है की हम जिस जगह को छोड़ के जा रहे है, वो हमे लौट के आने पर पहली जैसी ही मिलेगी मगर ऐसा कभी नहीं होता। क्योकि आप के पीछे वाला आप की जगह लेने के लिए हमेशा तत्पर है। इसलिए ज़िन्दगी में जो साथ है वही आप का आज है बाकि बातों में बहुत सारे नाम है ।
एक दिन सब पीछे छूट जायेगा
जब वक़्त जाने का आएगा ।
नाम बस बातों में रह जायेगा ,
हक़ीक़त में सब कुछ बदल जायेगा।
चाहे जितनी यादें कैद कर लो ,
फिर भी सब अजनबी सा हो जायेगा ।
अभी तो हाल भी पूछ लिया करते हैं लोग,
तब पहचानने से भी परहेज़ हो जायेगा।
निभा लू कुछ रिश्ते अब भी वक़्त है,
वक़्त के साथ हर रिश्ते का आकार बदल जायेगा ।
ज़िन्दगी इसी जद्दोज़ेहद में कट रही है की कौन अपना है ,
और इस शक के पीछे सारा सफर तय हो जायेगा ।
जब वक़्त जाने का आएगा ।
नाम बस बातों में रह जायेगा ,
हक़ीक़त में सब कुछ बदल जायेगा।
चाहे जितनी यादें कैद कर लो ,
फिर भी सब अजनबी सा हो जायेगा ।
अभी तो हाल भी पूछ लिया करते हैं लोग,
तब पहचानने से भी परहेज़ हो जायेगा।
निभा लू कुछ रिश्ते अब भी वक़्त है,
वक़्त के साथ हर रिश्ते का आकार बदल जायेगा ।
ज़िन्दगी इसी जद्दोज़ेहद में कट रही है की कौन अपना है ,
और इस शक के पीछे सारा सफर तय हो जायेगा ।
..............................प्रज्ञा शुक्ला .......................................







