पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को तबियत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया
Medhaj News 29 Oct 19 , 06:01:39 Ajab Gajab
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) को तबियत बिगड़ने के बाद एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है | वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले (INX Media Case) में ईडी की हिरासत में हैं | पेट दर्द की शिकायत के बाद चिदंबरम को एम्स ले जाया गया |
बता दें कि चिदंबरम ने पिछले सप्ताह अदालत की सुनवाई के दौरान अनुरोध किया था कि उन्हें पेट में दर्द के लिए हैदराबाद इलाज के लिए जाने दिया जाए | उन्होंने कहा था कि इलाज के बाद भी उनकी हिरासत जारी रह सकती है | हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा कि कांग्रेस नेता को किसी भी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए एम्स ले जाया जा सकता है |





