Headline

Kumbh 2019

पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के निर्माताओं को नोटिस

Medhaj News 27 Mar 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

चुनाव आयोग ने बुधवार को 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के चार निर्माताओं को नोटिस भेजा है | चुनाव आयोग ने यह नोटिस कांग्रेस और सीपीआई की शिकायत के बाद भेजा है | कांग्रेस और सीपीएम ने अपनी शिकायत में कहा था कि यह फिल्म राजनीतिक इरादे से बनाई जा रही है | इसके साथ ही चुनाव आयोग ने दो अख़बारों को भी इसके संबंध में नोटिस भेजा है | इन अख़बारों में 20 मार्च को फिल्म के पोस्टर छापे थे | सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग से मिलकर इस फिल्म को लेकर शिकायत की थी | पार्टी ने आरोप लगाया था कि इस फिल्म के जरिए बीजेपी चुनाव में फायदा उठाना चाहती है | उधर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी फिल्म के खिलाफ आवाज़ उठाई है |





पार्टी ने धमकी दी है कि वो इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे | महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना ने धमकी दी है कि वो इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे क्योंकि यह आचार संहिता के खिलाफ है | पीएम मोदी के फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट है | लेकिन विवेक ओबेरॉय को पीएम मोदी के किरदार में देखना ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आ रहा है | सोशल मीडिया पर पहले भी फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए गए थे | देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने पर विवेक को किस तरह का रिएक्शन मिलता है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ