Headline



तेल में नरमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी

Medhaj News 27 Jan 20 , 06:01:40 Ajab Gajab

भारत में उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिल सकती है, क्योंकि तेल में नरमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है | तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला जारी रखा | दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है | डीजल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है | देश की राजधानी दिल्ली में 11 जनवरी के बाद पेट्रोल 2.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 2.46 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है |





इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 73.71 रुपये, 76.33 रुपये, 79.32 रुपये और 76.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है | इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.71 रुपये, 69.07 रुपये, 69.93 रुपये और 70.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है | चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण कच्चे तेल की मांग सुस्त रहने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह तेल के दाम में करीब पांच डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई | कच्चे तेल के दाम में गिरावट से आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के और सस्ते होने की संभावना बनी हुई है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद